{"_id":"5cd46721bdec22071f56b81e","slug":"31557423905-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 गरीब बच्चों का 19 प्राइवेट स्कूलों में होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96 गरीब बच्चों का 19 प्राइवेट स्कूलों में होगा दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के 96 बच्चों का चयन लाटरी द्वारा कर लिया गया। इन बच्चों के दाखिले जिले के 19 निजी विद्यालयों में कराए जाएंगे। बीएसए ने संबंधित स्कूलों को पत्र भेजकर बच्चों के दाखिले करने के निर्देश दिए हैं।
आरटीई के तहत अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के निजी स्कूलों में दाखिले का प्रावधान है। इसके एवज में सरकार संबंधित स्कूल को 450 प्रतिमाह प्रतिपूर्ति शुल्क और अभिभावक को 5000 रुपये दिए जाते हैं। इस बार इन बच्चों के दाखिलेे के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिला स्तर पर लाटरी द्वारा बच्चों का चयन किया जाना था। शासनादेश के अनुसार विभाग द्वारा 24 मई को लाटरी प्रक्रिया संपन्न की गई। इसके तहत 86 ऑनलाइन और 10 ऑफलाइन आवेदन करने वाले बच्चों का चयन किया। इसके तहत प्री प्राइमरी में 77 और कक्षा एक में 19 बच्चों का दाखिला किया जाना है। इन सभी 96 बच्चों के दाखिले जिले के 19 निजी विद्यालयों में किए जाएंगे। इसमें सर्वाधिक 20 बच्चों के दाखिले लिटिल एंजिल्स स्कूल और 17 बच्चों के दाखिले बेनहर पब्लिक स्कूल में किए जाने हैं। मालूम हो कि गत वर्ष कुछ नामचीन स्कूलों ने इन बच्चों के दाखिले नहीं लिए थे। बाद में थक-हार कर अभिभावक घरों में बैठ गए थे।
आरटीई के तहत अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के 96 बच्चों का चयन किया गया है। इन बच्चों के दाखिले 19 निजी स्कूलों में किए जाएंगे। इसको लेकर संबंधित स्कूलों को पत्र भेजकर दाखिला देने के निर्देश दिए गए हैं। -देवेंद्र स्वरूप, बीएसए