{"_id":"5bc23a0cbdec22697f67f518","slug":"31539455500-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम का छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम का छापा, हड़कंप
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम का छापा, हड़कंप
बरखेड़ा। शनिवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापामारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसडीएम बीसलपुर वंदना त्रिवेदी से हुई शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद, महेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ शाम करीब पांच बजे प्रेमपाल राठौर के प्रतिष्ठान राठौर ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां टीम ने दस टिन राइस ब्राउन ऑयल (ओम कोल्हू ब्रांड) सरसों का तेल पकड़ा। इनमें तेल भरकर पैक किया जाना था। यह सभी तेल की टिन सीज कर दी गई हैं। सैंपल जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। बीते दिनों एसडीएम से क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने मिलावटी खाने का तेल बेचने की शिकायत की थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए शनिवार शाम अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा ने जांच के निर्देश दिए। ब्यूरो
00000
राठौर ट्रेडर्स के यह छापामारी करते हुए (ओम कोल्हू ब्रांड) सरसों के तेल का नमूना लेकर जांच के लिए एकत्र किया है। इसके साथ ही पैकेजिंग नियम का उल्लंघन करने पर तेल की दस टिन सील की गई है।- वीके वर्मा, अभिहीत अधिकारी