{"_id":"5babbc92867a557eb60323a0","slug":"31537981586-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा पार हाथियों का आतंक जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा पार हाथियों का आतंक जारी
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26पीबीटीपी 13
शारदा पार हाथियों ने किया आतंक तो पीपे बजाकर खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा क्षेत्र में नेपाल की ओर से आए दो हाथियों का आतंक जारी है। इसके चलते ढकिया गांव के किसानों की फसलों का काफी नुकसान हो रहा है। मंगलवार रात जंगल से बाहर निकलकर आए हाथी फसलों को तहस नहस करते रहे।
बराही रेंज के अंतर्गत शारदा नदी के पार भारतीय क्षेत्र के लग्गा भग्गा के जंगल में दो सप्ताह पूर्व से आए दो हाथियों का आतंक नहीं रुक रहा है। लग्गा भग्गा के जंगल में रुके हाथी रात होते ही सीमा से सटे गांव ढकिया ताल्लुके महाराजपुर व गोरख डिब्बी क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। यहां किसानों की 20 एकड़ की कृषि फसलों का हाथी अब तक नुकसान कर चुके है। यह सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को रात होते ही हाथी पुन: गांव की ओर आ गए। हाथियों ने किसानों के खेत में चहलकदमी कर पैरों से फसलों को तहस नहस कर दिया। हाथी की आमद होने की आहट होते ही ग्रामीण पीपे लेकर गांव से बाहर निकले और पीपे बजाने शुरू किए। काफी देर बाद हाथी वहां से जंगल की ओर निकल गए। लगातार हाथी की आमद के बाद कृषि फसलों के हो रहे नुकसान से किसानों के चेहरे मुरझाने लगे हैं। फिलहाल टाइगर रिजर्व के वनकर्मी भी अब हाथियों पर नजर रख रहे हैं।