फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ओवरऑल चैंपियनशिप पर विद्या मंदिर पूरनपुर का लगातार चौथी बार कब्जा

ओवरऑल चैंपियनशिप पर विद्या मंदिर पूरनपुर का लगातार चौथी बार कब्जा

Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
ओवरऑल चैंपियनशिप पर विद्या मंदिर पूरनपुर का लगातार चौथी बार कब्जा
19 पीबीटीपी 7, 8
विज्ञापन




ओवरऑल चैंपियनशिप पर विद्या मंदिर पूरनपुर का लगातार चौथी बार कब्जा
सदर विधायक ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चल रही जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर ने लगातार चौथी बार ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

गांधी स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में बुधवार को सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक/बालिका वर्ग की बाधा दौड़ व सीनियर बालक व बालिका वर्ग की रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं। दोपहर एक बजे समापन समारोह शुरू हुआ। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। परिणामों की घोषणा की गई। इसमें व्यक्तिगत चैंपियनशिप की श्रृंखला में सीनियर बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की गुरुप्रीत कौर व बालक वर्ग मेें चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज ऐमी के मोहम्मद अय्यूब व पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के मोहम्मद खान, जूनियर बालक वर्ग में पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के रामकिशोर व नेहरू इंटर कॉलेज के विष्णु ने संयुक्त रूप से व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। वहीं वर्ग वार चैंपियनशिप के सब जूनियर बालक वर्ग में सी एंड जे इंटर कॉलेज कलीनगर, बालिका वर्ग में अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर, बालिका वर्ग में वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत इंटर कॉलेज पीलीभीत, सीनियर बालक वर्ग में पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर व बालिका वर्ग में वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत का दबदबा रहा। ओवरऑल चैंपियनशिप पर लगातार चौथी बार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर का कब्जा रहा। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने विजेता टीमों व प्रतिभागियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीआइओएस संतप्रकाश ने प्रधानाचार्यों को एक दिन का क्रीड़ा रैली का विशेष अवकाश विवेकाधीन अवकाश के रूप में देने की घोषणा की। संचालन राजेश शुक्ल ने किया। इस मौके पर संयोजक डीसी गंगवार, अखलाक हसन खां, डॉ. दीनदयाल शर्मा, डॉ. तुलाई सिंह गंगवार, ओमप्रकाश वर्मा, तौलेराम वर्मा, बबिता रानी, जयहिंद मौर्य, रीना मिश्रा, सतेंद्र मोहन, दीपेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, संजय सरकार, संजीव वर्मा, यासीन अहमद, रामपाल, पुष्पलता, अनीता जोशी, प्रशांत सक्सेना, सत्यपाल यादव, राजकुमार, सुखविंदर कौर समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed