{"_id":"5b96c2fe867a557ec232cb30","slug":"31536606974-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर फेल होने से दो घंटे गोठरा रेलवे हाल्ट पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर फेल होने से दो घंटे गोठरा रेलवे हाल्ट पर खड़ी रही ट्रेन
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
दिल्ली शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर ग्राम गोठरा रेलवे हाल्ट पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन की पावर फेल होने के चलते ट्रेन दो घंटे गोठरा रेलवे हाल्ट पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप न होने से यात्रियों को आए दिन ट्रेन लेट होने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को सहारनपुर से सुबह नौ बजकर तीस मिनट पर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन की खेकड़ा से चलकर क्षेत्र के ग्राम गाठरा रेलवे हाल्ट पर पहुंचते ही अचानक पावर फेल हो गई। पावर फेल होने के कारण ट्रेन दो घंटे तक गोठरा रेलवे हाल्ट पर ही खड़ी रही। पावर फेल होने की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारियों से दिल्ली से दूसरी पावर भेजकर ट्रेन में लगवाई। दो घंटे बाद पावर आने पर ट्रेन वहां से रवाना हो सकी। रेलवे हाल्ट एवं रेलवे स्टेशन पर गर्मी के बीच यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी और ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ा।