फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लक्ष्य से कम मिला काम, डीएम ने दिए तेजी लाने के निर्देश

लक्ष्य से कम मिला काम, डीएम ने दिए तेजी लाने के निर्देश

Fri, 24 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य से कम मिला काम, डीएम ने दिए तेजी लाने के निर्देश
लक्ष्य से कम मिला काम, डीएम ने दिए तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान कई अन्य बिंदुओं पर भी हुई बात
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति और जिला मिशन समिति की बैठक शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने भूमि संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इसमें पता लगा कि वर्ष 2017-18 के अंतर्गत पंडित दीनदयाल किसान समृद्धि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 131.04 लाख रुपये के सापेक्ष प्रगति 28.47 लाख रुपये थे। इस पर डीएम अखिलेश कुमार मिश्र ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी विकासखंडों में योजना को पूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत मनरेगा योजना से जलनिकासी नालों के जीर्णोद्धार कार्य के अनुमोदन के अंतर्गत मरौरी के सिसईया, मुड़िया रामकिशन और सिंधौरा खरगपुर गांव में जलनिकास नाला अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग से संबंधित विभागों को वानिकीकरण, उद्यमीकरण जैसे कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं के तहत प्रस्तावित कार्यों के समयानुसार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एनएमएसए घटक पर आधारित इन्ट्रीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम एंड वैल्यू एडीशन के अंतर्गत कृषकों की आय दोगुना करने के लिए योजना की परियोजनाओं के अनुमोदन पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर सीडीओ वीके भागवत, उप निदेशक कृषि समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed