फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Samuhik vivah to be held on saturday

सामूहिक शादियांः 203 ने कराया पंजीकरण

Wed, 04 Jul 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 04 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Samuhik vivah to be held on saturday
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत जिले में शनिवार को विवाह संपन्न कराए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की फटकार के बाद हरकत में आए प्रशासन ने अब तक 203 जोड़ों के पंजीकरण कर लिए हैं, जिसमें 13 मुस्लिम समुदाय से हैं। मंडी में होने वाले समारोह के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं के विवाह के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। इसके तहत प्रशासन की ओर से सामूहिक विवाह संपन्न कराकर उन्हें नकद प्रोत्साहन राशि एवं उपहार आदि दिए जाने की व्यवस्था है। गत वित्तीय वर्ष भी प्रशासन ने सामूहिक विवाह संपन्न कराए थे। अब एक बार फिर बड़ी संख्या में युवक युवतियों को जीवन बंधन में बांधने को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने छह जुलाई की तिथि निर्धारित की है। पिछले दिनों जिले के दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बैठक के दौरान इसकी तैयारियों पर चर्चा की जिसमें मात्र 42 पंजीकरण होना बताया गया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कड़ी फटकार लगाते हुए पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए थे। केंद्रीय मंत्री की फटकार के बाद हरकत में आए प्रशासन ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे। इससे जिले में पंजीकरण की संख्या 42 से बढ़कर 203 पहुंच गई है। इसमेें 13 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं। जिला विकास अधिकारी/ जिला समाज कल्याण एसके उपाध्याय ने बताया कि सामूहिक विवाह का आयोजन पीलीभीत मंडी समिति में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। विवाह संपन्न कराने के लिए सभी धर्मों के हिसाब से व्यवस्था रहेगी। स्वयं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी समारोह में पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed