{"_id":"5b27fc544f1c1b6a4d8b7439","slug":"31529347156-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो बैग न होने से बाढ़ नियंत्रण कार्य ठप, शारदा ने शुरू किया भूकटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियो बैग न होने से बाढ़ नियंत्रण कार्य ठप, शारदा ने शुरू किया भूकटान
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी ने शुरू किया भूकटान
जियो बैग न होने से बाढ़ नियंत्रण कार्य हुआ ठप
रमनगरा बुझिया में कटान रोकने को 11 कटर बनाए जाने का मामला
18 पीबीटीपी
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। जियो बैग नहीं होने के चलते रमनगरा बुझिया में शुरू हुए बाढ़ नियंत्रण कार्य रोक दिए गए। इधर, शारदा नदी ने भी दाहिने किनारे पर भू-कटान शुरू कर दिया है। काम बंद होने से स्थानीय लोगों में खासा रोष है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी बाढ़ नियंत्रण कार्य 15 जून तक पूरा कराने के निर्देश दिए थे। तराई क्षेत्र के रमनगरा बुझिया में भू-कटान रोकने को शारदा नदी के दाहिने किनारे पर 11 कटर बनाए जाने हैं। यहां ठेकेदार ने रेत भरे एसी बैग से प्लेटफार्म तो बना दिए, लेकिन इसके ऊपर का कार्य शुरू नहीं कराया। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने ठेकेदार से बात की। ठेकेदार ने जियो ट्यूब न होने की बात कहते हुए काम रोकना बताया। इधर, इस क्षेत्र में शारदा नदी ने दाहिने किनारे पर भू-कटान शुरू कर दिया है। नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यदि तत्काल बाढ़ नियंत्रण कार्य यहां शुरू नहीं हुए तो शारदा नदी भू-कटान करने के साथ रमनगरा बुझिया की गत वर्षों में बची जमीन भी निगल जाएगी। इधर, बाढ़ खंड में शारदा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने के बावजूद अभी तक नोमेंस लैंड से सटे इलाके में कोई भी बाढ़ नियंत्रण कार्य नहीं कराए हैं। यहां पर केवल पानी की धार का रुख बाएं किनारे पर करने को पिछले वर्षों में बनाए गए बेड बार की अपस्ट्रीम में कुछ एसी बैग लगवाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाकेे में यदि बाढ़ आती है तो यह चंद एसी बैग नाकाफी ही साबित होंगे।
00
वर्जन:
जिन स्थानों पर जरूरी मरम्मत कार्य होना है, पहले उनको कराया जा रहा है। नोमेंस लैंड पर भी एक-दो दिन में जो भाग क्षतिग्रस्त हुआ था, उसकी मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। ठेकेदार को जल्द ही जियो बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
ध्रुव नारायण शुक्ला, सहायक अभियंता