{"_id":"5b22c7f84f1c1bac6e8b7d48","slug":"31529006072-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कैंटर चालक और हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कैंटर चालक और हेल्पर घायल
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप कैटर एवं डंपर की टक्कर हो गई। इससे कैटर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक एवं हेल्पर घायल हो गए।
जींद हरियाणा निवासी संदीप कैंटर चलाता है। बुधवार की रात्रि में करीब दो बजे वह मुर्गों से लदे कैंटर को लेकर जींद हरियाणा से वाया ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे से हल्द्वानी के लिए जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा के समीप पहुंचा तभी खेकड़ा से एक्सप्रेस वे पर चढ़ रहे डंपर की मुर्गों से लदे कैंटर में टक्कर लगी। इससे कैंटर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक संदीप एवं हेल्पर नीतिश घायल हो गए। डंपर समेत चालक भाग गया। पुलिस ने दोनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले वाहन चालक मयंक, प्रेमप्रकाश, मोहित, रजनीश, दिनेश आदि ने कहा एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाओं का कारण कुछ जगह लाइटें न लगे होना है। अंधेरे के कारण ही दुर्घटनाएं घटित हो रही है। ब्यूरो