{"_id":"5acd19464f1c1b803d8b471e","slug":"31523390790-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम आवासीय कॉलोनी में लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम आवासीय कॉलोनी में लोगों का प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
नगर की बुरी तरह चरमराई बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में लोगों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों को बंधक बनाने एवं चक्का जाम की चेतावनी दी।
विद्युत निगम की लापरवाही के चलते तहसील स्तरीय औद्योगिक नगरी खेकड़ा की बिजली आपूर्ति में सुधार के बजाय हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इससे परेशान लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। जो कभी भी विस्फोटक रूप धारण कर सकता है। मंगलवार को बदहाल आपूर्ति के विरोध में नगर में तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के आक्रोशित लोग कॉलोनी में एकत्र हो गए और उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर कहा कि शहरी दरों पर बिलों की वसूली कर ग्रामीण स्तर से भी बदतर आपूर्ति दी जा रही है। बिजली अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर मूकदर्शक बने हैं। अब और अधिक उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगी। यदि जल्द आपूर्ति में सुधार नहीं किया । तो वह बिजलीघर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे। इस दौरान अजय, मोहर सिंह, पप्पू, राजेंद्र, दिनेश, सोनू, आदेश, सलीम, बिट्टू, धीरज आदि मौजूद रहे।