फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगी रोक

तीन शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगी रोक

Fri, 05 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
तीन शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगी रोक
तीन शिक्षकों के अस्थाई
विज्ञापन

स्थानांतरण पर लगी रोक
आदेश अधूरे होने से क्रियान्वयन पर लगाई गई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। नगर खंड शिक्षाधिकारी ने निवर्तमान नगर खंड शिक्षाधिकारी द्वारा जारी किए गए तीन अध्यापकों के अस्थाई स्थानांतरण के आदेशों को अपूर्ण बताते हुए उनके क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है।

नगर खंड शिक्षाधिकारी शिवेंद्र वर्मा पिछले माह लंबे अवकाश पर चले गए थे। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने पूरनपुर के बीईओ लक्ष्मीनारायण गंगवार को नगर खंड शिक्षाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। जिसके बाद उन्होंने 29 दिसंबर को बीएसए से अनुमति लेकर 30 दिसंबर को म्यूनिसपल बोर्ड जूनियर हाई स्कूल के सहायक शिक्षक यामीन, को अस्थाई रूप से दुबे प्राथमिक विद्यालय में, बख्तावर लाल कन्या जूनियर हाई स्कूल के सहायक अध्यापक संदीप सुमन को परिषदीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में और हबीबुल्ला खां जूनियर हाई स्कूल के सहायक शिक्षक तौसीफ हसन को गांधी प्राइमरी स्कूल में अस्थाई रूप से स्थानांतरित कर दिया था। इसका क्रियान्वयन हो पाता, इससे पहले ही नगर खंड शिक्षाधिकारी शिवेंद्र वर्मा अवकाश से लौट आए और लक्ष्मीनारायण गंगवार पूरनपुर वापस भेज दिए गए। शिवेंद्र वर्मा ने बताया कि लक्ष्मीनारायण गंगवार द्वारा जारी किए गए अस्थाई स्थानांतरण आदेश अधूरे होने के कारण उनके क्रियान्वयन पर गुरुवार को रोक लगा दी है। जल्द संशोधित अस्थाई स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed