फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLAs boycott minister's program

विधायकों ने किया मंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार

Mon, 23 Oct 2017 11:28 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 23 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
MLAs boycott minister's program
डीएम-एसपी एवं जिले के विधायकों के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही हैं। इसका नजारा सोमवार को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में देखने को मिला। विधायकों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और कलक्ट्रेट में ही जिला पंचायत के सभागार में बैठे रहे। विधायकों ने डीएम, एसपी पर जनता की समस्याओं का निराकरण न करने का आरोप लगाया, वहीं प्रभारी मंत्री ने बहिष्कार को गलत बताते हुए इस पर नाराजगी जताई और कहा कि यह मामला शासन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से विधायकों व डीएम-एसपी के बीच दूरियां देखने को मिल रही हैं। इसकी शुरुआत करीब डेढ़ माह पहले बीसलपुर में आयोजित तहसील समाधान दिवस में हुई थी। समाधान दिवस के दौरान ही विधायक रामसरन वर्मा और डीएम शीतल वर्मा में कहासुनी हो गई थी। इस पर विधायक बैठक छोड़कर चले गए थे। उस दौरान उनके साथ मौजूद बरखेड़ा विधायक किशनलाल भी बैठक छोड़ चले गए थे। इसके कुछ दिन बाद डीएम, एसपी द्वारा पुलिस लाइन में बुलाई गई बैठक में भी विकास कार्यों पर चर्चा के बहाने चारों विधायकों को बुलाया गया, लेकिन डीएम-एसपी के काफी इंतजार के बाद भी कोई विधायक बैठक में नहीं पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि विधायकों ने डीएम, एसपी को हटाने के लिए प्रदेश मुख्यालय पर लिखकर भी दे दिया है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब ताजा प्रकरण सोमवार को प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान सामने आया। प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम से कुछ देर पहले बीसलपुर के विधायक रामसरन वर्मा, बरखेड़ा विधायक किशनलाल और पूरनपुर विधायक बाबूराम के अलावा शहर विधायक संजय गंगवार के प्रतिनिधि के रूप में उनके छोटे भाई विजय गंगवार जिला पंचायत सभागार में पहुंचे लेकिन चारों ने करीब आधा घंटा बंद कमरे में बैठक कर प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में न जाने का निर्णय लिया। इसके बाद प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में न तो तीनों विधायक पहुंचे और न ही शहर विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर उनके भाई ही शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्त होने तक तीनों मौजूद विधायक जिला पंचायत भवन में ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed