फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   300 quintals of sweets sold on Rakshabandhan

Pilibhit News: रक्षाबंधन पर बिकी 300 क्विंटल मिठाई

Sun, 10 Aug 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
300 quintals of sweets sold on Rakshabandhan
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर शहर के बाजार में मिठाई व राखियों की दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को लाखों रुपये का मुनाफा हुआ। त्योहार से तीन दिन पहले ही मिष्ठान व राखियों की जमकर खरीद की गई। शहर के मिष्ठान व्यापारियों के मुताबिक, इस बार शहर के बाजार में लगभग 300 क्विंटल मिठाई का व्यापार हुआ। इसी के साथ राखियों को लेकर भी बहनों के उत्साह से व्यापारियों को खूब मुनाफा हुआ।
विज्ञापन


भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन शहर के बाजार में भी मिठास घोल गया। खास तौर पर गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पेड़ा, सोहन पापड़ी, छेना, बालूशाही, काजू कतली की बाजार में जमकर बिक्री हुई। मिष्ठानों की दुकानों पर दो दिन जमकर भीड़ रही, अलग-अलग दामों में लोगों ने मिठाइयां खरीदीं। कुछ लोगो ने ऑर्डर पर भी मिठाइयां बनवाईं। औसतन 300 रुपये किलो बिकने वाली मिठाई का मिष्ठान की दुकानों पर तीन सौ क्विंटल तक का व्यापार किया गया।
विज्ञापन

वहीं बाजार में राखियों को लेकर बहनों के उत्साह ने भी राखी बेचने वाले व्यापारियों को मुनाफा पहुंचाया। रंग बिरंगी, आर्टिफिशियल, कार्टून राखियों का लगभग चार से पांच लाख रुपये का व्यापार किया गया। कुछ बहनों ने अपने भाइयों के लिए चांदी की भी राखी खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed