{"_id":"69bedf3495ee46ca4a0e5f59","slug":"300-meters-of-power-cable-stolen-police-arrest-three-accused-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-155922-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 300 मीटर बिजली तार चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 300 मीटर बिजली तार चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी
Sat, 21 Mar 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली के खंभों पर लगा करीब 300 मीटर तार चोरी करने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गांव गायबोझ के बिजली का तार चोरी किया गया था। विभाग के जेई की ओर से अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विद्युत निगम के अवर अभियंता संजीव कुमार ने थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सब स्टेशन गजरौला से सब स्टेशन न्यूरिया के बीच ओवरहेड लाइन निर्मित है। 20 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम गायबोझ के समीप 33 केवीए ओवरहेड लाइन के तीन खंभों के बीच लगा लगभग 300 मीटर तार चोरी कर लिया है। इसपर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने बदायूं के थाना दातागंज के गांव रोहरी निवासी हरिओम व सतीश और बरेली के थाना बिथरी चैनपुर निवासी विमल को पकड़ा है। इनके पास से तीन बंडल करीब 55 किलो तार बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपियों का चालान किया गया है।