फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   30 villages situated on the banks of Devha are at risk of flood

Pilibhit News: देवहा के किनारे बसे 30 गांवों में बाढ़ का खतरा

Tue, 02 Sep 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
30 villages situated on the banks of Devha are at risk of flood
सुदेश मौर्य, अहिरवाडा
बीसलपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते देवहा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी किनारे बसे 30 से अधिक गांवों में बाढ़ की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गांवों के लोग नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तहसील क्षेत्र में नौ बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। वहां कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। तहसील परिसर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे संचालित हो रहा है, जिसकी जिम्मेदारी नायब तहसीलदार अवधेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों को सतर्क किया है। गांवों के लोगों का कहना है कि हर साल देवहा नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान होता है, लेकिन बाढ़ रोकथाम के लिए स्थाई उपाय नहीं किए जा रहे। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी भी तभी सक्रिय होते हैं, जब पानी गांवों की ओर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रेत के बोरों से किया जाने वाला बचाव कार्य नाममात्र का होता है। स्थायी समाधान जरूरी है। देवहा नदी की जद में मुड़िया कुंडरी, मुड़िया हुलास, भौरुआ, राजुपुर, शेखीपुर, शाहबाजपुर, रमपुरा, नगरिया, फतेहपुर, कर्रखेड़ा, हीरापुर, अर्जुनपुर, खांडेपुर, चौखंडी, बरसिया, कंधरापुर सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।
एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तहसील परिसर स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है। सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है।


--- ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्थायी समाधान की मांग----
अहिरवाडा गांव में हर साल बाढ़ से भारी नुकसान होता है, इसलिए प्रशासन को स्थायी उपाय करने चाहिए। अब जलस्तर बढ़ने खतरा फिर बढ़ गया है। - सुदेश मौर्य, अहिरवाडा

कंधरापुर गांव देवहा नदी से सटा हुआ है। जलस्तर बढ़ते ही पानी गांव में घुसने लगता है। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का आशंका बढ़ गई है। -संजीव कुमार, कंधरापुरफोटो





कई मार्गों पर आया देवहा नदी का बाढ़ का पानी

- यातायात रोकने के लिए लगवाई गईं लाल झंडियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का पानी कई प्रमुख मार्गों पर भी पहुंच गया है l इस वजह से उन मार्गों का यातायात ठप हो गया है। प्रशासन ने जलभराव वाले मार्गों पर यातायात रोकने के लिए लाल झंडियां लगवा दी गईं हैं। बाढ़ का यह पानी भैंसटा लालपुर, कितना पुर, नवदिया, सितारगंज, नवदिया भगत, ढुकसी, हीरा पुर दुही, चौसर हर दो पट्टी, शेखापुर और मुड़िया कुंडरी आदि गांवों के पास से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर आ गया है।
बाढ़ ने खेतों की फसलों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय और तहसीलदार हबीबुर रहमान ने जलमग्न हुए मार्गों का निरीक्षण किया और उन मार्गों का यातायात रोकने के लिए लाल झंडियां लगवा दीं। अधिकारियों ने नदियों के किनारे स्थित गांव के लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है।

लोगों ने घरों का जरूरी सामान छतों पर रख लिया है। एसडीएम ने बताया कि जिन मार्गों पर बाढ़ का पानी आ गया है उन मार्गों पर यातायात बंद करने के लिए लेखपालों से लाल झंडियां लगवा दी गई है।

सुदेश मौर्य, अहिरवाडा

सुदेश मौर्य, अहिरवाडा

सुदेश मौर्य, अहिरवाडा

सुदेश मौर्य, अहिरवाडा

सुदेश मौर्य, अहिरवाडा

सुदेश मौर्य, अहिरवाडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed