{"_id":"66d38431d368fc310609a7f6","slug":"30-thousand-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-job-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121778-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
पूरनपुर। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर गांव भायपुर निवासी किसान हरपिंदर सिंह से 30 हजार रुपये ठग लिए गए। हरपिंदर ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
हरपिंदर सिंह ने बताया कि खराब स्वास्थ्य के कारण उससे किसानी का काम नहीं होता। करीब सवा साल पहले थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव कुर्रैया रसूलपुर निवासी एक युवक ने उसे सरकारी एंबुलेंस पर चालक की नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
नौकरी लगवाने के लिए उससे 50 हजार रुपये की मांंग की। इसमें 30 हजार रुपये पहले और 20 हजार रुपये काम होने के बाद देने को कहा। उसने ऑनलाइन 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे कई बार लखनऊ ले गया। मगर अब तक नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन
हरपिंदर ने बताया कि उसने 30 हजार रुपये उधार लेकर दिए थे, जिसका ब्याज भी देना पड़ रहा है। उसने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।