फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   28 teams will do three thousand tests daily

Pilibhit News: कोरोना मरीजों पर नजर रखने के लिए लगाई 28 टीमें 17-33-14

Thu, 29 Dec 2022 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
28 teams will do three thousand tests daily
कोविड विंग में मरीजों के लिए आरक्षित किए गए बैड। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए संभावित मरीजों की निगरानी बढ़ाई जा रही है। इसके लिए सीएमओ ने जनपद के सात ब्लॉकों के लिए 28 टीमें गठित की हैं। एक ब्लॉक में चार टीमों को लगाकर जांच का दायरा भी निर्धारित किया है। ऐसे में जिले में रोजाना तीन हजार से अधिक कोरोना जांच की जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के स्वरूप को लेकर प्रदेश में सतर्कता बरती जा रही है। शासन के आदेश के बाद जिले में भी स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के साथ अस्पताल में संसाधनों को परखा जा रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल से लेकर समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर अस्पतालों में कोविड वार्ड बनाने के साथ संसाधनों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही कोरोना की जमीनी हकीकत परखने के लिए जांचों का दायरा बढ़ाने पर भी जोर है। अभी तक शहर के अलावा सात सीएचसी पर जांचों का दायरा एक हजार तक पहुंच रहा था। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि संक्रमण रोकथाम की तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है। रोजाना होने वाली जांचों को बढ़ाने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। इसके लिए जनपद के सात ब्लॉकों में चार-चार टीमों का गठन कर दिया गया है। एक टीम को रोजाना 50 आरटीपीसीआर और 25 एंटीजन जांच का लक्ष्य दिया गया है। इसके बाद जिले में रोजाना तीन हजार से अधिक जांचें की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड लैब की क्षमता बढ़ाने के लिए लिखा पत्र
जिला मुख्यालय स्थित बीएसएल टू लैब में कोविड जांचों की क्षमता एक हजार है। अब लैब की क्षमता बढ़ाकर तीन हजार तक करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सीएमओ ने विभागीय अफसरों को पत्राचार किया है। इस पर जल्द अमल होने का दावा किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, मास्क को लेकर करें जागरूक
कोरोना के नए संक्रमण को लेकर शासन से मिले निर्देश के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। सीएमओ को भी संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed