{"_id":"673e1a0b9f079de26b00ae3f","slug":"274-lakh-fraud-in-the-name-of-getting-a-job-abroad-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-125903-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.74 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.74 लाख की ठगी
विज्ञापन
पीलीभीत। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 2.74 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। किसी तरह स्वदेश लौटे युवक ने आरोपी से संपर्क किया तो वह धमकी देने लगा। पुलिस ने बरेली निवासी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी तफसीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सितंबर 2022 में बरेली के थाना बारादरी के फाइक इन्कलेव क्षेत्र निवासी मोहम्मद इखलास खान ने उसे थाईलैंड में नौकरी दिलवाने की बात कही। इस पर उसने अलग-अलग तिथियों में उक्त व्यक्ति के खाते में 2.74 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए।
12 सितंबर 2022 को उसे थाईलैंड का ऑफर लेटर दिया गया। धोखाधड़ी कर उसे पानी के रास्ते लाओस (दक्षिण पूर्व एशिया) भेजा गया। ऑफर लेटर फर्जी होने और गलत तरीके से आने पर चीनी नागरिकों ने उसे प्रताड़ित किया। किसी तरह उसने दो हजार यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी (हिंदुस्तान के 1.68 लाख रुपये) की व्यवस्था की। इसके बाद वह किसी तरह अपने देश लौटा। आरोपी मोहम्मद इखलास से रुपये मांगे तो आरोपी ने धमकी दी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शिक्षक से ठगी की कोशिश
पीलीभीत। देहात क्षेत्र के शौकतनगर स्थित जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक रवींद्र शर्मा के साथ फोन पर ठगी करने का प्रयास किया गया। जालसाज ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पुत्र के पुलिस हिरासत में होने की बात कहकर रुपये की मांग की, लेकिन वह जालसाज की हरकत को समझ गए। सवाल करने पर जालसाज ने फोन काट दिया। शिक्षक के साथ पिछले वर्ष भी ठगा का मामला हुआ था। संवाद