फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2.51 lakh rupees given as dowry not returned, case filed

Pilibhit News: दहेज में दिए 2.51 लाख रुपये नहीं लौटाए, केस

Thu, 10 Jul 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 10 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
2.51 lakh rupees given as dowry not returned, case filed
पीलीभीत। गजरौला कला निवासी व्यक्ति ने पुत्री की शादी तय होने पर दहेज में दिए गए 2.51 लाख रुपये वापस न मिलने और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। गजरौला कला निवासी श्यामाचरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह फरवरी 2024 में ओमपाल निवासी जादोपुर थाना दियोरिया कला के साथ तय किया था। लड़के पक्ष ने शादी के लिए छह लाख रुपये दहेज की मांग की थी। इस पर उन्होंने 19 फरवरी 2024 को रोक के दौरान 2.51 लाख रुपये नकद ओमपाल के पिता द्वारिका प्रसाद को दिए थे। इसके बाद वे 3.49 लाख रुपये और मांगने लगे। इस बीच 13 अप्रैल 2024 को ओमपाल की छत से गिरकर मौत हो गई। कुछ समय दहेज में दिए रुपये वापस मांगे, लेकिन वह लगातार टालमटोल करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed