फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   24 out of 54 samples failed, goods continued to be sold till now, the team started running on Diwali.

Pilibhit News: 54 में 24 नमूने हुए फेल, अब तक बिकता रहा सामान, दीपावली पर दौड़ने लगी टीम

Wed, 15 Oct 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
24 out of 54 samples failed, goods continued to be sold till now, the team started running on Diwali.
पीलीभीत। होली पर खाद्य विभाग की टीम की ओर से लिए गए अलग-अलग खाद्य पदार्थों के 24 नमूने फेल हो गए हैं। तीन की रिपोर्ट अब तक आनी बाकी है। इसके बाद दुकानों पर इसी सामान की बिक्री होती रही। अब अफसरों ने दीपावली पर्व को लेकर फिर से अभियान चलाया है। यह कार्रवाई महज छोटे व्यापारियों पर ही हो रही है। बड़े प्रतिष्ठानों की चौखट तक अफसरों की कार्रवाई नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन

ग्राहकों को मिलावटी खाद्य पदार्थ बिक्री न हो। इसको लेकर खाद्य विभाग की टीम त्योहार आने से पूर्व ही छापेमारी कार्रवाई शुरू कर देती है। मार्च में होली थी। ऐसे में खाद्य विभाग की टीम की ओर से जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 54 नमूनों को लिया गया। नमूने लेने के बाद अफसरों ने जांच के लिए लैब भेजा। करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी महज 51 नमूने की रिपोर्ट आ सकी। इसमें 24 नमूने फेल हुए। 24 नमूने जांच में फेल पाए गए। जांच रिपोर्ट आने में देरी से दुकानों पर रखे सामान की बिक्री की जाती रही। इसके बाद भी जिम्मेदार इसको लेकर अंजान बने रहे है।
विज्ञापन




अफसराें ने फिर शुरू किया अभियान जांच का रहेगा इंतजार
दीपावली पर्व को लेकर अफसरों ने एक बार फिर जिले में आठ अक्तूबर से अभियान चलाया। इसमें उच्चाधिकारियों की वाहवाही लूटने को कार्रवाई की दावा किया जा रहा है। छापेमारी कर लगातार नमूने तो लिए जा रहे है, लेकिन जांच के लिए कई माह इंतजार करना होगा। वहीं ग्राहकों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा चुकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ग्राहकों को बेहतर खाद्य सामग्री मिल सके। इसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो नमूने फेल हो रहे है। उसके बाद भी सामान की बिक्री की गई। उन पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। बड़े प्रतिष्ठानों से नमूने लिए जा रहे है। - स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed