फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   24-hour power district hospital

24 घंटे जिला अस्पताल को मिलेगी बिजली

Wed, 17 Jun 2015 11:35 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 17 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिलावासियों के लिए यह अच्छी खबर है। जिला अस्पताल में इलाज कराने जाने वाले मरीजों व उनके तिमारदारों को अब बिजली के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। शासन ने जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली मुहैय्या कराने का आदेश जारी किया है। इसके लिए रूपपुर कमालू स्थित 132/33 में फीडर से भूमिगत केबिल के माध्यम से जिला अस्पताल को सीधी सप्लाई दी जाएगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को इसके लिए धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। कार्य के लिए एक कंपनी को ठेका भी दे दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि एक पखवाड़े के भीतर इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने अपने प्रयास से यह सफलता दिलाने का दावा किया है।
जिला अस्पताल में बिजली की व्यवस्था आम तरीके से होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को खासतौर पर गर्मी के महीनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बिजली के अभाव में एक्स-रे आदि उपकरण ठप हो जाते थे।
विज्ञापन


जिससे उपकरणों का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था। अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि कई माह पहले इसका प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया था। इस पर करीब दो करोड़ रूपये खर्च होंगे। शासन से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। इसके बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को धनराशि विभाग ने जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विभागीय सूत्रों के मुताबिक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने यह कार्य कराने के लिए लखनऊ क़े दिब्यांस कंस्ट्रक्शन्स कंपनी को दे दिया है। अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि रूपपुर कमालू उपक्रेंद्र से जिला अस्पताल तक छह किलोमीटर भूमिगत केबिल डालकर सीधी बिजली आपूर्ति की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि कार्यदायी संस्था पखवाड़े भर के अंदर काम शुरू कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed