{"_id":"6612f0a7a923707efc0f1fb4","slug":"24-basic-schools-will-be-bright-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114465-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बेसिक के 24 स्कूल होंगे जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बेसिक के 24 स्कूल होंगे जगमग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 24 बेसिक स्कूलों के विद्युतीकरण की राह की बाधाएं लोकसभा चुनाव से दूर हो गईं हैं। स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए शिक्षा विभाग ने करीब 19 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
जिले के 24 बेसिक के स्कूल ऐसे हैं, जिनमें कई कमियों को गिनाकर बिजली कनेक्शन नहीं हो पा रहे थे। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन के पास पत्रावली भी भेजी गई थी। मामला जब बैठक में जाता तो कहा जाता कि स्कूल की खंभे से दूरी अधिक है। अधिक एस्टीमेट बनेगा। इतनी धनराशि पास नहीं हो पा रही।
अब लोकसभा चुनाव के चलते सभी समस्याओं का समाधान हो गया है। जिले में बिजलीविहीन 24 स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए संबंधित विद्युत वितरण खंडों में शिक्षा विभाग की ओर से 19.97 करोड़ से अधिक रुपये जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
........
इन स्कूलों में होगा बिजली का कनेक्शन
बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल भिलैया, महेशापुर, बीसलपुर के कंपोजिट कासिमपुर, पूरनपुर ब्लॉक के कंपोजिट बुंधेली, बेगपुर, श्रीनगर नंबर दो, जूनियर हाईस्कूल बढेपुरा, केसरियापुर, माधोपुर खुर्द, गजरौला खुर्द, कंपोजिट पिपरिया करम, प्राथमिक बगा मझारा, नहरोसा, केसरपुर माधोटांडा, कटकपुरा, कैशोपुर, अर्जुनपुर व बिलसंडा के मुड़िया भगवंत, साबेपुरा, दंडिया श्रीराम, पलिया माफी, अमरिया के हुसैननगर, बीसलपुर के किसनी।
-- -
स्कूलों में बिजली का कनेक्शन करने के लिए विद्युत वितरण खंड को 29 मार्च को धनराशि भेज दी गई है। अब ऐसे सभी स्कूलों में बिजली का कनेक्शन जल्द करा दिया जाएगा।
- अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी