फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2323 candidates will give B.Ed entrance exam tomorrow at eight centers

Pilibhit News: बीएड प्रवेश परीक्षा में आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य

Wed, 14 Jun 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
2323 candidates will give B.Ed entrance exam tomorrow at eight centers
आठ केंद्रों पर 2323 अभ्यर्थी कल देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बृहस्पतिवार को जिले के आठ केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। 2323 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। नियमों का पालन न करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आधार कार्ड साथ में रखना अनिवार्य होगा।
इस बार बीएड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा में दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से आरंभ होकर दोपहर 12 बजे खत्म होगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर के दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इस बारे में डीआईओएस गिरिजेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को पाली की शुरुआत होने से आधा घंटा पहले से प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पाली की शुरुआत होने के आधा घंटे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीआईओएस ने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की छायाप्रति पर अपना वही फोटो चस्पा कर लाना होगा, जिसको आवेदन के दौरान दिया गया हो। अन्यथा की स्थिति में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को आधार कार्ड भी रखना होगा। जिससे किसी भी प्रकार से कोई भी अन्य व्यक्ति उसके स्थान पर परीक्षा न दे सके, इसकी पुष्टि आसानी से की जा सके। मंगलवार को पर्यवेक्षक डॉ पीएस भदौरिया ने केंद्रों का दौरा कर डीआईओएस कार्यालय में केंद्र प्रभारियों से चर्चा की।

00
काले बाल पेन का करें प्रयोग
बीएड के अभ्यर्थियों को जारी किए प्रवेश पत्र में भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि अभ्यर्थी काले बाल पेन का ही प्रयोग करें। जेल पेन का इस्तेमाल करना वर्जित है।
00
पांच विद्यालयों में आठ केंद्र
- रामा इंटर कॉलेज- 02
- ड्रमंड इंटर कॉलेज-02
- उपाधि महाविद्यालय- 02
- जीजीआईसी- 01
- एसएन कॉलेेज-01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed