{"_id":"6a46ac1189851cfbe0067ade","slug":"220-couples-tied-the-knot-in-hindu-ceremonies-while-177-solemnized-their-nikah-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-163185-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 220 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 177 ने कबूल किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 220 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 177 ने कबूल किया निकाह
Thu, 02 Jul 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक शादी में विवाह स्थल पर मौजूद जोड़े। संवाद
पीलीभीत। शहर की मंडी समिति परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कुल 397 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। आवेदन करने वाले जोड़ों का चार तिथियों में विवाह कराया जाना है। ऐसे में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन सदर विधानसभा क्षेत्र के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
सदर विधानसभा में कुल 447 शादियां संपन्न कराई जानी थी। इसमें से महज 397 जोड़े ही विवाह के लिए पहुंचे। सामूहिक विवाह में 220 हिंदू जोड़ों का मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न हुआ। इसके लिए विवाह स्थल पर आठ सेक्टर बनाकर इसमें 67 वेदी बनाई गईं। इसके साथ ही 177 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अफसरों ने जोड़ों को पौधे भी वितरित किए। इस दौरान डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, डीपीआरओ रोहित भारती सहित, ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, नौगवां पकड़िया चेयरमैन संदीप कौर मौजूद रहे।
उपहार को लेकर वाहन तक पहुंचने में लोगों को करनी पड़ी मशक्कत
फोटो: 16
सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जोड़ों का विवाह कराने के साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप सामान दिया जाता है। विभाग की ओर से उपहार वितरण के लिए अलग से पंडाल बनाया गया। जहां वाहनों का प्रवेश थोड़ी दूरी पर था। ऐसे में उपहार का सामान मिलने पर उसे लेकर जाने में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।