फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2192 students skipped the Science and Chemistry exams.

Pilibhit News: 2192 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा

Thu, 26 Feb 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
2192 students skipped the Science and Chemistry exams.
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत बुधवार को जिले भर में हाईस्कूल की विज्ञान और इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की महत्वपूर्ण परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
विज्ञापन

बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 23,037 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 21,607 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,430 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इन विषयों के लिए कुल 15,638 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 14,876 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 762 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 2,192 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई। नकलविहीन परीक्षा करने के लिए सचल दल पूरी तरह सक्रिय रहा। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की नकल की सूचना नहीं प्राप्त हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed