{"_id":"a2b347f40b5b1fab6334a9626ca1dce2","slug":"216-disposal-of-only-five-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"216 में मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
216 में मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण
पीलीभीत।
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस में 216 समस्याएं प्राप्त हुई। इसमें से मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण हो सका। डीएम ओएन सिंह ने बीसलपुर, एडीएम आलोक सिंह पूरनपुर और एसडीएम रामप्रकाश ने सदर तहसील में समस्याएं सुनीं।
सदर तहसील दिवस में 84 शिकायतें आई। इसमें अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसमें से मौके पर एक का समाधान हो सका। यहां एसडीएम के अलावा सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर, तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
बीसलपुर। डीएम ओएन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 82 शिकायतें आईं। किसी समस्या क ा निस्तारण नहीं हो पाया। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दी गईं। तहसील दिवस में एसडीएम एपी श्रीवास्तव, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूरनपुर। एडीएम आलोक सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में हुए तहसील दिवस में 50 फरियादी पहुंचे। इसमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम संजय कुमार, सीओ ब्रजवीर सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह आदि थे।
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश
बीसलपुर। डीएम ने एलडीएम क ो पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से गांव गोवल के कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं।
गांव गोवल के कढ़ेराम, गंगादेई, नंदकिशोर, कुंदनलाल, रामचंद्र, पूरनलाल, हीरालाल, राजेश, भूपराम आदि किसानों ने तहसील दिवस में डीएम ओएन सिंह को शिकायती पत्र दिया। बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी उनके किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना रहे हैं। डीएम ने एलडीएम को बैंक शाखा जाकर कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बीसलपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में आए डीएम ओएन सिंह को दो सूत्री ज्ञापन देकर होली स्थलों की सफाई और जर्जर पीलीभीत रोड की मरम्मत कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, दीपक अग्रवाल, मनोज गोयल, प्रमोद गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कन्हैया भारद्वाज, राहुल अग्रवाल और राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
000
अधिकारियों ने किया कार्यालयों का निरीक्षण
बीसलपुर। तहसील दिवस में आए अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण किया। डीएसओ रमन मिश्रा ने सप्लाई आफिस, उपकृषि निदेशक एके सिंह ने उपसंभाग कृषि कार्यालय, डीसीओ राजेश्वर राय ने गन्ना समिति और डीपीओ राजकपूर ने सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेख देखे।