फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नगर पालिका ईओ और लेखाकार पर दर्ज होगी एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट

नगर पालिका ईओ और लेखाकार पर दर्ज होगी एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट

Fri, 08 Feb 2019 11:26 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ और लेखाकार पर दर्ज होगी एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट
पीलीभीत। सफाई नायक को बेवजह परेशान करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाने के मामले में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निशा मिश्रा और लेखाकार विनोद त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश सफाई नायक की याचिका पर अपर सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में सफाई नायक पद पर कार्यरत श्रीचंद वाल्मीकि ने न्यायालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि पिछले काफी समय से ईओ और लेखाकार उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप है कि दो नवंबर, 2018 को ईओ और लेखाकार ने साठगांठ कर श्रीचंद का वेतन चेक से कराने को कहा, जबकि बाकी सभी कर्मचारियों का वेतन सीधे उनके खातों में भेजा गया था। दीवाली नजदीक होने का हवाला देते हुए श्रीचंद ने सीधे खाते में वेतन भेजने को कहा तो उससे अभद्रता की गई। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया गया। इसकी उसी दिन थाना सुनगढ़ी और 13 नवंबर को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत एसपी से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय ने मामले में सुनगढ़ी पुलिस को नगर पालिका ईओ निशा मिश्रा और लेखाकार विनोद त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में ईओ निशा मिश्रा से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

अभी इस तरह की कोई रिपोर्ट सुनगढ़ी थाने में दर्ज नहीं की गई है। कोर्ट के आदेश का कोई प्रपत्र अगर प्राप्त होता है तो न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई कराई जाएगी। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed