{"_id":"5ba28e60867a557ea40c89b1","slug":"21537379936-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर छह वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर छह वर्षीय बच्ची की मौत
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
19 पीबीटीपी 30
ट्रक से कुचलकर छह वर्षीय बच्ची की मौत
बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लालपुर गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद(पीलीभीत)। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लालपुर गांव के पास सड़क पार करते समय छह वर्षीय बच्ची की ट्रक से कुचलकर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक देवहा पुल के पास ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ललौरीखेड़ा गांव निवासी राजेश कश्यप मजदूरी करते हैं। उनकी छह वर्षीय पुत्री काजल नेशनल हाईवे पर लालपुर गांव के पास आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवारीजनों संग आई थी। बुधवार शाम करीब चार बजे वह मूंगफली खरीदने के लिए सड़क पार कर रही थी। इस बीच जहानाबाद की ओर से आ रहे ट्रक से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने मौके से ट्रक दौड़ा दिया, लेकिन पुलिस के पीछा करने पर देवहा पुल के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। उधर, मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि परिवार वालों से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रक ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी पर खड़ा कराया गया है।