फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नौजल्हा गांव के चारों ओर घूम रहा तेंदुआ

नौजल्हा गांव के चारों ओर घूम रहा तेंदुआ

Fri, 24 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नौजल्हा गांव के चारों ओर घूम रहा तेंदुआ
बराही रेंज के नौजल्हा क्षेत्र में आतंक मचाए तेंदुए की चहलकदमी होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। गुरुवार रात नौजल्हा स्थित वन चौकी के पीछे तक तेंदुए की चहलकदमी देखी गई। क्षेत्र में तेंदुए के हमले की घटना तो नहीं हुई, लेकिन वन चौकी के पीछे उसके पग चिन्ह मिले हैं। अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को तेंदुए की स्थिति व निगरानी का पता लगाने के लिए लगे कैमरों की चिप को चैक किया जा रहा है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के नौजल्हा क्षेत्र में एक माह से आंतक मचाए तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। बूंदीभूड़ व नौजल्हा क्षेत्र में तेंदुए ने डेढ़ दर्जन मवेशी को निवाला व कई को घायल कर दिया है। गुरुवार शाम को बूंदीभूड़ निवासी केवल के घर से बकरी व शुक्रवार को महाराजपुर गांव के अंतर्गत घूम रही बछिया को निवाला बना लिया था। इधर शुक्रवार को भी तेंदुए की आमद बरकरार रही। नौजल्हा स्थित वन चौकी के पीछे तेंदुए के पगचिन्ह मिले हैं। इलाके में लगातार तेंदुए की चहलकदमी व हमले की घटनाएं कम न होने से ग्रामीणों में दहशत साफ दिखाई दे रही है। तेंदुए के आंतक को देखते हुए तीन दिन पूर्व टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अधिक चहलकदमी वाले क्षेत्र में कैमरे लगाए गए थे। शुक्रवार को अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए की स्थिति का पता लगाने के लिए कैमरों से चिप निकलवाई गई है। मुख्यालय पर चिप की सहायता से डाटा के बारे में पता लग सकेगा। नौजल्हा के डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार दिन तक तेंदुए के हमले की कोई सूचना नहीं है। नौजल्हा चौकी के पीछे उसके पगचिन्ह मिले हैं, टीम लगातार निगरानी कर रही है। क्षेत्र में लगे कैमरों से चिप निकालकर मुख्यालय पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed