{"_id":"5b7f0d5d42c79246311023a2","slug":"21535053149-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आमदनी बढ़ाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आमदनी बढ़ाएं किसान
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा किसान सरकार योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा किसान संपन्न होगा तो देश खुशहाल होगा।
खेकड़ा खंड विकास कार्यालय में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब बारह बजे कृषि सूचना तंत्र के सुद्रढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता अभियान मैनेजमेंट आफ काप रेजीडयू योजना के तहत कृषि विभाग के तत्वावधान में कृषि मेले का आयोजन किया गया। इसमें उप कृषि निदेशक बागपत प्रशांत कुमार ने किसानों को प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर सीटू योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुकेश कुमार ने किसानों को पशुओं में लगने वाली बीमारी व उससे बचाव की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र कुमार ने किसानों को सरसों की फसल एवं उड़द की फसल उगाने की सलाह दी। भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. संदीप पाल ने किसानों को भूमि संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. तेजबीर सिंह ने किसानों को नई तकनीक वाले कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनका प्रयोग कर कम लागत में अच्छी फसल उगाकर अधिक मुनाफा कमाने की सलाह दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. प्रमेंद्र कुमार ने किसानों को मृद्धा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. अरविंद कुमार, राजकीय बीज भंडार प्रभारी शैलेंद्र सिंह, किसान श्याम सिंह, संजय धामा, ओम सिंह, मोनू, आनंद प्रकाश, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, विरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, राजेश, सुनील, बिजेंद्र, ओमकार सिंह आदि किसान मौजूद रहे।