{"_id":"5b1838304f1c1bb06e8b69b6","slug":"21528313904-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड पर जर्जर तार टूटा. भगदड़ मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड पर जर्जर तार टूटा. भगदड़ मची
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में रेलवे रोड पर जर्जर हाल तार टूटने से भगदड़ मच गई। बड़ा हादसा होते टल गया। क्षुब्ध लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर हाल लाइन को बदलवाने की मांग की।
विद्युत निगम की लापरवाही के कारण नगर के मुख्य मार्गों, बाजारों की जर्जर हाल बिजली की लाइनों को नहीं बदला जा रहा है। आये दिन जर्जर हाल लाइने टूट दुर्घटनाओं को न्योता देती रहती है। इसके बावजूद लाइनों को नहीं बदलवाया जा रहा है। शायद बिजली विभाग को किसी बडे़ हादसे का इंतजार हैं। बुधवार की सुबह करीब दस बजे रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन के समीप मुख्य लाइन का जर्जर हाल तार तेज स्पार्किंग के साथ टूटकर बीच मार्ग गिर पड़ा। मार्ग से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। तार की चपेट में आने से राहगीर बाल बाल बचे। आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर हाल लाइनों को बदलवाने की मांग की।