{"_id":"5a1194fb4f1c1b79548be3a0","slug":"21511101691-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिछा को हराकर रूद्रपुर क्लब ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिछा को हराकर रूद्रपुर क्लब ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 पीबीटीपी 35
रुद्रपुर क्लब ने बॉलीवाली ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया। हजरत मस्तान शाह मियां के उर्स के मौके पर सरैंदापट्टी गांव में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को बॉलीवॉल के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले हुए। इसमें सैकड़ों की संख्या में दर्शक उमड़े। फाइनल मैच में धौरा रिछा क्लब को हराकर रुद्रपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया । अंतिम दिन क्वाटर फाइनल मुकाबला रुद्रपुर क्लब एवं मस्तान क्लब पट्टी के बीच हुआ, जिसमें रुद्रपुर क्लब ने 15-9 और 17-15 से मैच जीत लिया। दूसरे सेमी फाइनल को धौरा रिछा क्लब ने 27-25 और 23-25 से दिल्ली क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे मैच में रुद्रपुर क्लब ने बरेली को 27-25 व 21-25 से हराया। फाइनल मुकाबला धौरा रिछा और रुद्रपुर क्लब के बीच हुआ। रोमांचक मैच में रुद्रपुर क्लब ने धौरा रिछा की टीम को 21-15 और 21-16 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर डॉक्टर शफीक अहमद, अखलाक अहमद, जमुना प्रसाद, हाजी उस्मान मंसूरी, परवेज, खालिद, गोपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।