{"_id":"599c1c394f1c1b900c8b470c","slug":"21503403065-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात दिलाने को ट्रांसपोर्टरों को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात दिलाने को ट्रांसपोर्टरों को भेजे नोटिस
Updated Tue, 22 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बेपटरी यातायात व्यवस्था और जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए एसपी ने सख्ती की है। इसमें ट्रांसपोर्टरों, भट्टा मालिकों एवं अन्य बड़े वाहनों के संचालकों पर शिकंजा कसा गया है।
एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बड़े वाहनों की आवाजाही से सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहती है। इसका सुधार करने के लिए ट्रांसपोर्टर, भट मालिक, भवन निर्माण सामग्री विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें सुबह आठ से रात आठ बजे तक छोटा हाथी, टाटा लोडर, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि का शहर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर नो इंट्री लागू कर दी गई है। स्कूल समय की नो इंट्री सुबह सात से साढ़े आठ, दोपहर एक से ढाई बजे तक रहेगी। इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बरतने पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के बाद इस पर चालान कराने की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।