{"_id":"595509204f1c1b22128b4aa4","slug":"21498745120-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हर बूथ पर लगाएगी 25 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हर बूथ पर लगाएगी 25 पौधे
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कचहरी से सटे गांव पिपरिया अगरू में हुए जनकल्याण सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में पार्टी की ओर से प्रत्येक बूथ पर 25 पौधे लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिले में 1427 बूथ हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि अलग महीने प्रत्येक बूथ पर 25-25 पौधे लगाकर इनकी परवरिश करें, ताकि पर्यावरण स्वास्थ्य रह सके। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिलाउपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा कराई जाएगी। रक्तदान और रक्त परीक्षण कार्यक्रम भी होगा। जुलाई माह में जिला मुख्यालय पर विशाल संगोष्ठी होगी। इस मौके पर जिला विस्तारक विष्णु वघेल आदि मौजूद रहे।
बरखेड़ा। विधायक किशनलाल राजपूत ने क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा, अमखेड़ा, कस्बा बरखेड़ा आदि का कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया और जनसमस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। विधायक ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बिजली काफी बेहतर मिल रही है। किसानों के कर्जा माफी की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। जिन किसानों के कर्ज माफ हुए हैं, उन्हें बाकायदा प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।