{"_id":"6784179e56b412574c044b49","slug":"214-students-gave-the-entrance-examination-of-atal-residential-school-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128904-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 214 विद्यार्थियों ने दी अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 214 विद्यार्थियों ने दी अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
Mon, 13 Jan 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज से बाहर
पीलीभीत। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराई गई। कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए हुई इस परीक्षा में 214 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कोई भी विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश के लिए कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्र आवेदन करते हैं। कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थी कक्षा नौ में प्रवेश को आवेदन करते हैं। इस बार पांच जनवरी से आवेदन प्रक्रिया चली। 10 को प्रवेश पत्र वितरण कर रविवार को शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा कराई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा के बच्चे प्रधानाध्यापक अजय कुमार के साथ परीक्षा देने ड्रमंड कॉलेज पहुंचे। कंपोजिट विद्यालय बरहा के बच्चे भी शिक्षक और अभिभावकों के साथ पहुंचे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि कक्षा छह और नौ को मिलाकर कुल 214 विद्यार्थी पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी है। कोई अनुपस्थित नहीं रहा। इन परीक्षार्थियों में 88 छात्राएं हैं।
बिना कारण बताए निरस्त हुए कई आवेदन
परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद अभिभावकों ने बिना कारण बताए कई आवेदन निरस्त किए जाने पर सवाल उठाए। गांव बरा से आए विजय पाल ने बताया कि एक लड़के का कक्षा छह और दूसरे का कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आवेदन कराया गया था। एक लड़के का आवेदन बिना कोई कारण बताए ही निरस्त कर दिया। कई अन्य ने भी आवेदन निरस्त किए जाने पर सवाल उठाए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि आवेदन के नियम और शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा कराई गई है।