फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   21 samples failed in the investigation, including the sweet

लड्डू सहित 21 सेंपल जांच में फेल

Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
21 samples failed in the investigation, including the sweet
मिठाई - फोटो : अमर उजाला
सभी पर दर्ज होगा मुकदमा, विभाग ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

होली के आसपास जिले में लिए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसमें छतरी चौराहा स्थित नवरत्न स्वीट्स के लड्डूओं सहित 21 नमूने फेल पाए गए है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से पूर्व विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने होली के आसपास शहर सहित पूरे जिले में अभियान चलाकर नमूने लिए थे। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था। दो दिन पहले लैब से जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हुई है। इसमें शहर के नवरत्न स्वीट्स से लिए गए बूंदी के लड्डुओं में देसी घी के स्थान पर अन्य तेल पाया गया। इसके अलावा अमरिया की परचून की दुकान से दालों के, पूरनपुर की बेस्ट बेकरी से जीरा बिस्कुट, बीसलपुर के शोभित की दुकान से पिसी मिर्च,  ललौरीखेड़ा के मुकीम की दुकान से आटा, अमरिया के रमेश, टिकरी के राजेश और दीपेंद्र की दुकान का मावा का नमूना जांच में फेल हो गया। इसी प्रकार बरेली से पूरनपुर जा रही नमकीन का नमूना भी फेल हुआ है। इसमें कंपनी के साथ वाहन स्वामी पर भी कार्रवाई की तैयारी है। पौटाकलां बरखेड़ा के बबलू और बागगुलशेरखां के राहुल की दुकान से लिए गए पेड़े के नमूने भी फेल हो गए हैं। नमूने फेल होने पर इन सभी 21 व्यवसायियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। अभिहीत अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया नोटिस का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed