फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तो दो रुपये जमा कर आप भी कर सकेंगे मतदान

तो दो रुपये जमा कर आप भी कर सकेंगे मतदान

Sun, 21 Apr 2019 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
तो दो रुपये जमा कर आप भी कर सकेंगे मतदान
पीलीभीत। आपका किसी और ने वोट डाल दिया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस दो रुपये जमा कर आप भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में प्रेसवार्ता की। डीएम ने बताया कि शत-प्रतिशत मतदाताओं को बूथ पर ले जाने की रणनीति बनाई गई है। मतदान केंद्र के सभी बूथों के आसपास के स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थानों को पीडीएमएस एप से जोड़ा गया है। इससे छोटी-बड़ी हर सूचना और गतिविधियों पर अफसर सीधे निगरानी रख सकें।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में 23 अप्रैल को मतदान है। हर पोलिंग बूथ पर रैंप की व्यवस्था की गई है, ताकि निशक्त मतदाताओं को वोट डालने में किसी तरह की दिक्कत न हो। इलेक्शन वेलफेसर प्लान के तहत मतदान केंद्रों और बूथों के आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों, पुलिस थानों को पीडीएमएस एप से टैग कर दिया गया है। यह एप सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के मोबाइल में डाउनलोड है। किसी भी तरह की कोई सूचना मिलते ही समस्या का तत्काल निदान कराया जाएगा। अगर कोई मतदाता दावा करता है कि उसका वोट किसी और ने डाल दिया है, तो उससे दो रुपये का शुल्क जमा कराके वोट डलवाया जा सकता है। एसपी मनोज सोनकर ने कहा कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी
निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए मतदाता कंट्रोल रूम के नंबर 05882-1950 और 05882-257733 पर संपर्क कर सकत हैं।
एसपी संभालेंगे ट्रैफिक कंट्रोल की कमान
मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला सुबह करीब 12 बजे से होगा। करीब पांच सौ वाहन पोलिंग पार्टियों को लेकर बूथों के लिए रवाना होंगे। मंडी से निकलते ही शहर में जाम के हालात न हो सके इसको लेकर भी बंदोबस्त किए गए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के साथ- साथ एसपी मनोज सोनकर असम चौराहे पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कल, पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज
पीलीभीत। जिले में 23 अप्रैल को चुनाव है। वहीं मतदान कर्मिकों की रवानगी 22 अप्रैल को होगी। मंडी समिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट आज अपने-अपने क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों को बस्ता वितरण करने के बाद रवाना करेंगे। प्रथम मतदान अधिकारी और पीठासीन अधिकारियों को सारे दस्तावेज बांटे जाएंगे। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि शारदा पार के बूथों पर भी अधिकाधिक मतदान हो इसको लेकर वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed