{"_id":"5c43679bbdec224c974cfd0d","slug":"201547921307-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम के संभावित दौरे से हड़कंप, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम के संभावित दौरे से हड़कंप, तैयारियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जीएम के संभावित दौरे को लेकर रेलवे स्टेशन को चमकाने का काम तेजी से हो रहा है। स्टेशन के बाहर कई सालों से मुसाफिरों को दर्द दे रहे गड्ढों को भरने के साथ ही जर्जर आवासों की मरम्मत कर उन पर पेंट कराया जा रहा है। स्टेशन के मुख्य गेट पर पीलीभीत जंक्शन का नया बोर्ड लगा दिया गया है। किसी तरह की खामी न रह जाए, इस पर अफसरों का खासा जोर है।
फरवरी में पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल का दौरा संभावित है। बीते दिनों डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने रेलवे स्टेशन परिसर के साथ ही आरपीएफ बैरक, जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों के आवासों आदि का निरीक्षण किया था। जर्जर आवास, टूटी सड़क, जगह-जगह गंदगी मिलने पर अफसरों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सख्त चेतावनी दी थी कि जीएम के निरीक्षण में अगर किसी भी तरह की खामी मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम के निर्देश पर शुरू हुए काम ने दिन नजदीक आते ही तेजी पकड़ी है। मुख्य गेट की सभी व्यवस्थाएं ठीक कराई जा रही हैं। सालों से जर्जर पड़े रोड को ठीक कराया जा रहा है। तो वहीं नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। पीला ईंट से दीवार खड़ी कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि फरवरी में जीएम का संभावित दौरा है। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर काम चल रहा है।