फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आंधी बारिश में हाईवे पर गिरे पेड़, यातायात रहा बाधित

आंधी बारिश में हाईवे पर गिरे पेड़, यातायात रहा बाधित

Thu, 11 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
आंधी बारिश में हाईवे पर गिरे पेड़, यातायात रहा बाधित
11 पीबीटीपी 11,29,30,31
विज्ञापन

आंधी बारिश में हाईवे पर गिरे पेड़, यातायात बाधित
शहर की बिजली भी उड़ा ले गई आंधी
कहीं झोपड़ी तो कहीं एंबुलेंस के लिए आफत बनी आंधी
बारिश से सबसे ज्यादा धान की फसल को नुकसान होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गुरुवार दोपहर बाद अचानक आई तेज आंधी शहर से लेकर गांव तक अपना रंग दिखा गई। जहानाबाद के निकट हरिद्वार हाईवे पर कई स्थानों पर सड़क किनारे खड़े लिप्टिस के पेड़ गिर जाने से मार्ग पर यातायात घंटों ठप रहा। जिला अस्पताल में खड़ी एक एंबुलेंस पर पेड़ गिरने से उसमें सवार चालक मामूली रूप से घायल हो गया तथा एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को भी काफी नुकसान होने की संभावना है। कई स्थानों पर गन्ने की तैयार फसल भी आंधी के कारण गिर गई है। जिससे उसके भी नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में गुरुवार को तेज हवा के साथ बूदाबांदी हुई। अचानक खराब हुए मौसम से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई देने लगी। बूदाबांदी में खेतों से काटकर सुखाने को फैलाया गया धान कई स्थानों पर भींग गया।
विज्ञापन

जहानाबाद। तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया। क्षेत्र के तमाम किसान अभी अपनी तैयार धान की फसल काटने की तैयारी कर रहे थे कि आंधी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आंधी के कारण उनकी फसल गिर गई है। इसके चलते उन्हें इसकी कटाई में खासी दिक्कत आएगी। पकी बालियां भी काफी झड़ गई हैं। इसके चलते किसान खासे मायूस हैं। मझोला क्षेत्र के किसान भी धान की फसल बर्बाद होने से खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
आंधी से बेघर हुआ एक परिवार
गुरुवार को आई तेज आंधी में पौटा कलां क्षेत्र के गांव भैसहा में बेवा मुन्नी देवी का छप्परपोश घर पूरी तरह गिर गया। जिसमें दबकर घर का सभी सामान भी नष्ट हो गया। मुन्नी देवी ने बताया कि सूची में नाम होने के बाद भी आवास नहीं मिला है। अगर आवास मिल गया होता तो आज आंधी में बेघर नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed