फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाइक से जांच करने पहुंचे एसडीएम, जुटाई जानकारी

बाइक से जांच करने पहुंचे एसडीएम, जुटाई जानकारी

Wed, 26 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बाइक से जांच करने पहुंचे एसडीएम, जुटाई जानकारी
26पीबीटीपी11,12
विज्ञापन




बाइक से जांच करने पहुंचे एसडीएम, जुटाई जानकारी
दोनों ओर कराई गई बैरीकेडिंग, ग्रामीणों को भी सौंपी जिम्मेदारी
देवहा नदी पर बने पुल की एप्रोच ढहने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया/पीलीभीत। भगा मोहम्मदगंज गंाव में देवहा नदी पर तीन साल पहले बनाए पुल की एप्रोच ढहने के मामले में दूसरे दिन प्रशासनिक अमला हरकत में आया। एसडीएम अमरिया राकेश कुमार टीम के साथ मुआयना करने पहुंचे। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से दोनों ओर बैरीकेडिंग कराई गई। नदी का जलस्तर कम होने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। ऐसे में फिलहाल अभी इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। उधर उफनाई देवहा नदी पुल व उसके पास किसानों की फसल की ओर भी मंद गति से कटान कर रही है।
पीलीभीत से भिकारीपुर, माधोपुर भगा मोहम्मदगंज होते हुए अमरिया तक का सफर आसान करने के लिए तीन साल पहले सपा सरकार में ग्रामीणों को देवहा नदी पर पुल का निर्माण कराया गया था। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद देवहा नदी का जलस्तर बढ़ते ही मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुल की एक हिस्से की एप्रोच नदी में समा गई थी। पहले दिन प्रशासनिक अमला इस हादसे को लेकर अंजान बना रहा। बुधवार को एसडीएम अमरिया राकेश कुमार टीम के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। अमरिया से पुल तक जाने वाले रास्ते में पेड़ गिरा होने के कारण उनको आगे का सफर बाइक पर तय करना पड़ा। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने हालात का जायजा लिया। साथ ही लोगों से भी इसकी जानकारी की। इस दौरान ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त हिस्से के पास न जाने की सलाह दी गई। सुरक्षा के लिहाज से दोनों ओर अधिकारियों ने बैरीकेडिंग कराई। यही नहीं प्रधान से कहा कि अगर कोई राहगीर इस तरफ आता दिखाई दे तो उसको भी पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

000
डीएम को भेजी गई रिपोर्ट
एसडीएम ने मौका मुआयना करने के बाद हादसे की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है। अब डीएम के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
...तो मिट्टी की कमी से हुआ हादसा
एसडीएम अमरिया राकेश कुमार की मानें तो हादसा मिट्टी की कमी होने के कारण हुआ है। इसका पटान अगर पहले करा दिया जाता तो ऐसा नहीं होता। यह बात सीधे तौर पर लापरवाही की ओर भी इशारा कर रही है। हालांकि एसडीएम इससे इनकार कर गए। यह भी स्पष्ट कहा कि इसकी कोई जांच भी नहीं कराई जा रही है।
000
कई दिन रहेगी समस्या, जलस्तर कम होने का इंतजार
एक तरफ काम शुरू कराने के लिए पत्राचार डीएम की ओर से कराया जाएगा। वहीं देवहा नदी के उफान पर होने की वजह से अभी काम नहीं हो सकता। अधिकारियों की मानें तो नदी का जलस्तर कम होने के बाद ही क्षतिग्रस्त हिस्से को बनवाया जाएगा। इसके लिए काफी मात्रा में मिट्टी की आवश्यकता होगी। बाहर से मिट्टी जर्जर रास्ता होने की वजह से नहीं लाई जा सकती। आसपास के खेतों पर फसलें खड़ी हुई हैं। इसलिए नदी का जलस्तर कम होने के बाद वहीं से मिट़्टी निकाली जाएगी और इस्तेमाल किया जाएगा। जिसमें 15 से अधिक दिन का समय लगेगा। जब तक इस मार्ग पर आवागमन को लेकर आई समस्या राहगीरों के लिए बरकरार रहेगी।

000
इस मामले की कोई जांच नहीं कराई जा रही है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद ही काम शुरू कराया जा सकेगा। डीएम के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। मौका मुआयना करने के दौरान हादसा मिट्टी की कमी होने की वजह से प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सुधार होने तक आवागमन बंद रहेगा। दोनों ओर बैरीकेडिंग करा दी गई है। - राकेश कुमार, एसडीएम अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed