फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   इंतजार खत्म! घर बैठे एप से खुलेगा डाकघर में खाता

इंतजार खत्म! घर बैठे एप से खुलेगा डाकघर में खाता

Wed, 23 May 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 23 May 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
इंतजार खत्म! घर बैठे एप से खुलेगा डाकघर में खाता
बॉटम लग सकता है
विज्ञापन

अब घर बैठे ऐप से खुलेगा डाकघर में खाता
क्रासर...
डाकियों को मिलेंगी डिवाइस, मनीऑर्डर सहित घर बैठे ले सकेंगे अन्य भुगतान
क्रासर...
अगले महीने से प्रधान डाकघर में शुरू होगी पोस्टल पेमेंट्स बैंक की सुविधा
21पीबीटीपी-35
महिपाल गंगवार
पीलीभीत। गांव के अंतिम आदमी का बैंक खाता खुलवाने के लिए केंद्र सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। पेपरलैस बैंकिंग योजना के तहत प्रधान डाकघर में इंडियन पोस्टल पेमेंट्स बैंक खोला गया है। अगले माह इस बैंक का शुभारंभ हो जाएगा।
प्रधान डाकघर में इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधा अगले महीने से मिलने लगेगी। ब्रांच मैनेजर देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की यह योजना गरीबों को देखते हुए लागू की गई है। पेमेंट्स बैंक में खाता खुलवाने के लिए गरीबों को बैंक तक आने की जरूरत नहीं होगी। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर संबंधित एरिया का डाकिया घर जाएगा और स्मार्ट फोन के जरिये उनका अकांउट खोलेगा। डाकिया के फोन में एक ऐप होगा उस ऐप के जरिये वह आपके द्वारा दी गई राशि बैंक में जमा करेगा, जो राशि आप निकालना चाहते हैं उसे भी आपको ऐप के जरिये निकालकर देगा। इसके लिए बैंक प्रशासन डाकियों को इंसेटिव देगा। डाकियों को दी जाने वाले डिवाइस को सेंट्रल सर्वर से जोड़कर ऑनलाइन किया जाएगा। डिवाइस से एसडीए आरडी, नरेगा, मनीऑर्डर आदि की सुविधा खात ाधारकों को आसानी से घर बैठे मिलेगी।
विज्ञापन

यह रहेंगी सुविधाएं
-सेविंग या करेंट अकाउंट में अधिकतम एक लाख रुपये जमा व निकासी की सुविधा दी जाएगी।
-सौ रुपये की डिपोजिट से एकाउंट खोला जाएगा।
-ग्राहक सेविंग और करेंट अकाउंट दोनों खुलवा सकता है।
-ग्राहक को मोबाइल पर नेट बैकिंग की सुविधा दी जाएगी।
-ऐप के जरिये आरटीजीएस और नेफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी।
-ऐप के जरिए बिजली का बिल, हाउस टैक्स, रिचार्ज आदि की सुविधा मिलेगी।
-एसएमस का कोई चार्ज नहीं मिलेगा लेकिन एटीएम की सुविधा नहीं मिलेगी।
-मिनिमम बैलेंस की कोई बाध्यता नहीं होगी और थर्ड पार्टी सुविधा मिल सकेगी।
वर्जन-
21पीबीटीपी-36
डाकघर में पेपर बैंकिंग की व्यवस्था के तहत बैंक खोला गया है। जल्द ही यहां ग्राहकों को मोबाइल, नेट बैंकिंग आदि की सुविधा मिलेगी। हमारे डाकिये गांव-गांव जाकर ऐप के जरिये खाता खोलेंगे और धन की निकासी और जमा करने का भी काम करेंगे। देवेंद्र कुमार, ब्रांच मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed