{"_id":"5b0473964f1c1b165e8b6703","slug":"201527018390-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौल कार्य बंद, किसानों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौल कार्य बंद, किसानों में गुस्सा
Updated Wed, 23 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में पाठशाला मार्ग स्थित ए गन्ना तौल केंद्र पर तौल बंद होने के कारण किसानों का कटा छिला गन्ना खेतों में सूख रहा है। किसानों ने नारेबाजी कर मिल के अधिकारियों से गन्ने का उठान कराने की मांग की।
नगर में पाठशाला मार्ग पर बागपत शुगर मिल का ए गन्ना तौल केंद्र है। तौल केंद्र पर तौल बंद होने के कारण आक्रोशित किसानों ने मिल प्रबंधन तंत्र के खिलाफ प्रदर्शन कर कहा कि विगत चार दिन से गन्ना तौल केंद्र पर तौल कार्य बंद होने से किसानों का कटा छिला गन्ना खेतों में सूख रहा है। साथ ही तौल केंद्र से गन्ने का उठान भी नहीं हो रहा है। इसके चलते किसान परेशान हैं। किसानों ने मिल प्रबंध तंत्र से तौल कार्य सुचारू रूप से चलवाने, बकाया गन्ने का भुगतान कराने एवं गन्ने का उठान समय से कराने की मांग की। इस दौरान किसान जितेंद्र, मनोज, प्रवीन, सुरेंद्र, अमित, रविंद्र, प्रमोद, सतबीर आदि रहे।