फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पंजीब से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित किए

पंजीब से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित किए

Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पंजीब से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित किए
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पंजाब के जालंधर में हुई राष्ट्रीय स्तरीय ओपन ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खेकड़ा के खिलाड़ियों ने पदक जीत बागपत जनपद का नाम रोशन किया। मंगलवार को नगर स्थित देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में मेधावी खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया । इसमें संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी एवं सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में हंसिका चौधरी ने स्वर्ण पदक, सायमा ने रजत पदक एवं अक्षिता तोमर ने कांस्य पदक जीत बागपत जनपद का नाम रोशन किया । साथ ही ग्रेड वन वर्ग में प्रिंस कुमार, रजनी, शिवम, शिवानी आदि को रेड वन और संघ ने ब्लैक बेल्ट की डिग्री भी दी। देव कृष्णा स्कूल के प्रबंधक सोनू यादव ने सभी मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान नीरज नैन, धर्मेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, रवि शर्मा, शिवानी, सीमा दुग्गल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed