{"_id":"5a0f33c64f1c1bf2538bd98e","slug":"201510945734-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक जीतकर लौटे पहलवानों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक जीतकर लौटे पहलवानों का स्वागत
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदक जीतकर लौटे पहलवानों का स्वागत
खेकड़ा। हिमाचल में संपन्न हुई तीसरी राष्ट्रीय अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में दादा महाराम अखाड़ा खेकड़ा के पहलवान आदर्श कुमार एवं अंशदीप चौहान ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहां से लौटने पर दोनों खिलाड़ियो का अखाडे़ में स्वागत किया गया।
बता दें कि 13 एवं 14 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में यह प्रतियोगिता कराई गई। इसमें दादा महारम अखाड़ा खेकड़ा के पहलवान आदर्श कुमार एवं अंशदीप चौहान ने भाग लिया। आदर्श कुमार ने 74 किलो में विपक्षी पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि पहलवान अंशदीप चौहान ने 63 किलो की कुश्ती में विपक्षी पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार को दोनों पहलवान दादा महारम अखाड़ा खेकड़ा में पहुंचे और उनका खलीफा बिंदू पहलवान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान अखाडे़ के अनेक पहलवान मौजूद रहे।