फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बंद मिले स्कूलों के 15 शिक्षक, शिक्षामित्रों को सेवा समाप्ति का नोटिस

बंद मिले स्कूलों के 15 शिक्षक, शिक्षामित्रों को सेवा समाप्ति का नोटिस

Thu, 09 Nov 2017 06:08 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
बंद मिले स्कूलों के 15 शिक्षक, शिक्षामित्रों को सेवा समाप्ति का नोटिस
नोटिस
पीलीभीत। जिले के परिषदीय विद्यालय मेें शैक्षिक गुणवत्ता समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले बीएसए को निरीक्षण के दौरान पूरनपुर ब्लॉक के पांच प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल बंद मिले थे। बीएसए ने इन स्कूलों में तैनात 15 शिक्षक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि नौ अक्तूबर को पूरनपुर के प्राथमिक विद्यालय धर्मापुरकलां, प्राथमिक विद्यालय बंजरिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजफ्फरनगर, उच्च प्राथमिक विद्यलय निजामपुर उर्फ लाह और उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यह सभी विद्यालय निर्धारित समय पर बंद होना पाए गए थे। विद्यालयों में तैनात, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र और अनुदेशक भी गैरहाजिर मिले थे। उन्होंने बताया कि लापरवाही पर शिक्षक कृष्णस्वरूप शुक्ला, योगेश कुमार, विपिन दीक्षित, रश्मि तिवारी, शिक्षामित्र शिवानी देवी, शशि देवी, रामगोपाल शर्मा, रंजीत सिंह, रेखा शुक्ला, अनुदेशक प्रीती देवी, माया देवी, विनोद कुमार, अल्पना देवी, संतोष दास को सेवा समाप्ति को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को भी दे दी गई है। इधर बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षक-शिक्षिकाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed