फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भाईयों को चायनीज राखियां नहीं बांधेंगी बहने

भाईयों को चायनीज राखियां नहीं बांधेंगी बहने

Thu, 20 Jul 2017 07:02 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
भाईयों को चायनीज राखियां नहीं बांधेंगी बहने
पीलीभीत। छात्र संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में चल रहे चायनीज सामान विरोधी महाभियान के तहत हुई गोष्ठी में छात्राओं ने रक्षाबंधन पर चायनीज राखी का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के सिस्टम कंप्यूटर सेंटर पर बृहस्पतिवार को हुई गोष्ठी में चायनीज सामान का विरोध करने की पुरजोर वकालत की गई। संघर्ष मोर्चा के पश्चिमी यूपी प्रभारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि देश सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है। देश के पास जीमेल, व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब आदि के विकल्प मौजूद हैं। देश और समृद्धशाली बने, इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। जिला प्रभारी जीतू सूर्या ने चीन द्वारा देश के खिलाफ साजिश रचने का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि चीन रक्षाबंधन पर्व पर देश में करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार करता है। दिवाली पर तो इससे अधिक का व्यापार कर रहा है। इसके बावजूद चीन हमेशा भारतविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहता है। यदि देशवासियों ने चायनीज सामान का प्रयोग बंद नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं जब देश के पूरे बाजार पर चीन का कब्जा होगा। कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर सचिन सक्सेना ने कहा कि हमें चीजें इंडिया मार्का देखकर खरीदनी चाहिए। इस दौरान छात्राओं ने रक्षाबंधन पर चायनीज राखियों का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। इस मौके पर आकाश, साबिया, अनुराग, रोशनी, काजल, करन, सुमित, पिंकी, हर्षित, विकास, अनुज, आफरीन, सुमालिया, हर्ष, अंकित, हेमंत, जितेंद्र, रेनू, ज्योति, सोनी, शिवानी, नेहा, अर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed