फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले में शुरू हुआ सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

जिले में शुरू हुआ सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

Thu, 29 Jun 2017 07:43 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
जिले में शुरू हुआ सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
पीलीभीत। जिले में डायरिया से बचाव को सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू हो गया। डीएम शीतल वर्मा ने जिला अस्पताल में लगे ओआरएस और जिंक कार्नर का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएचसी व पीएचसी स्तर पर कार्नर लगाकर ओआरएस व जिंक गोलियों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन के ओर से जिले में बृहस्पतिवार से सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ) की शुरूआत हो गई। इसके तहत बच्चों को ओआरएस पैकेट व जिंक की गोलियों का वितरण किया जाएगा। डीएम शीतल वर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर नियंत्रण पखवाड़ा के तहत लगे ओआरएस व जिंक कार्नर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सेव द चिल्ड्रेन के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओआरएस कार्नर लगाकर ओआरएस व जिंक गोलियों का वितरण किया गया। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि डायरिया से बचाव के लिए सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू किया गया है। इसके तहत आशाओं द्वारा घर-घर जाकर ओआरएस का वितरण किया गया। यदि कोई बच्चा डायरिया आदि से ग्रस्त पाया जाता है तो उसे जिंक की 14 गोलियां भी दी जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी को प्रचार प्रसार वाहन की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो सके। प्रथम चरण में प्रचार वाहन को अमरिया क्षेत्र में रवाना किया गया है। नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। जनपद स्तर पर ओआरएस कार्नर सेव द चिल्ड्रेन संस्था की ओर से लगाए गए। इस मौके पर सीएमओ के अलावा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी शर्मा, एसीएमओ डॉ. एके वर्मा, सेव द चिल्ड्रेन के जिला कार्यक्रम अधिकारी तौकीर अहमद, अपर शोध अधिकारी पीएस आनंद समेत स्टॉप डायरिया इनिशिएटिव की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed