{"_id":"68f1323ca6a0980b3c0736a1","slug":"200-students-displayed-their-talent-in-the-spell-bee-exam-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-146181-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्पेल बी परीक्षा में 200 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्पेल बी परीक्षा में 200 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Thu, 16 Oct 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को स्पेल बी परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के कुल 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने शब्दों की सही वर्तनी पहचानने और उच्चारण में अपनी दक्षता का परिचय दिया।
परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्राथमिक स्तर के 100 और उच्च प्राथमिक स्तर के 100 विद्यार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी शब्दावली, उच्चारण और वर्तनी की समझ को मजबूत करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक मंजीत सिंह, एआरपी सोमेश वर्मा, कपिल गुप्ता, अमित वर्मा, देशराज मौर्य, अध्यापक राहुल सिंह, अजय कुमार, आकांक्षा त्यागी, सुरेंद्र कुमार राठौर, महेश कुमार, खूब करण, लाल करण आदि का सहयोग रहा। संवाद