फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   20 lines of civil lines, North Colony cut off

सिविल लाइंस नार्थ कॉलोनी के 20 कनेक्शन काटे, हंगामा

Fri, 16 Jun 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 16 Jun 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
20 lines of civil lines, North Colony cut off
सिविल लाइंस नार्थ कॉलोनी के 20 कनेक्शन काटे, हंगामा
सिविल लाइन नार्थ इलाके में 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना किसी नोटिस दिए एकाएक काट दिए गए। इसके विरोध में उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बिजली विभाग अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया उपभोक्ताओं ने विभाग पर सुविधा शुल्क के लिए दबाव बनाने के लिए कार्रवाई करने घर मौजूद महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया। हालांकि बिजली विभाग अधिकारियों ने इसे शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई बताया। केजीएन कॉलोनी से सटी सिविल लाइंस नार्थ कॉलोनी के एक हिस्से में रहने वाले करीब बीस परिवारों के बिजली कनेक्शन शुक्रवार को अवैध बताकर काट दिए गए। वहां के लोगों का कहना है कि पांच साल पहले बसी इस कॉलोनी में जिन लोगों पर बिजली विभाग की ओर से कार्रवाई की गई थी, उन्होंने तीन साल पहले बिजली कनेक्शन लिए थे। तभी से लगातार बिजली का बिल जमा किया जा रहा है। अब बिना नोटिस दिए विद्युत विभाग की टीम ने कनेक्शन काट दिए। लोगों का आरोप था कि जेई सरफुद्दीन सुविधा शुल्क लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है। कनेक्शन काटने पहुंची टीम में शामिल कर्मचारियों ने घर में मौजूद महिलाओं से अभद्रता की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार व्यापार मंडल अध्यक्ष आफरोज जिलानी के पास पहुंचे और शिकायत की। इसके बाद कॉलोनी परिसर में बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन करने वालों में अब्दुल जलील निजामी, अकील अहमद, नुसरत फातिमा, मोहम्मद हनीफ, अकील अहमद, वसी अहमद, पुत्तन आदि रहे।                   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed