{"_id":"6276bfcca1120004fc495b11","slug":"20-km-long-pipeline-is-lying-dry-in-pakiya-naugawan-people-are-craving-for-water-pilibhit-news-bly4839796105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन सूखी, हैंडपंपों से पानी ले रहे लोग, कब चेतेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन सूखी, हैंडपंपों से पानी ले रहे लोग, कब चेतेंगे अफसर
विज्ञापन
पीलीभीत। भीषण गर्मी के मौसम में पकड़िया नौगवां नगर पंचायत में 20 किलोमीटर पाइप लाइनें सूखी पड़ी हैं। लोग हैंडपंपों से पानी ले रहे हैं। यह स्थिति तब है जब शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस रकम से 1100 किलोलीटर का ओवरहैड टैंक बना है। दो नलकूप लगाए गए हैं। पाइप लाइन बिछाई गई है पर अब तक पेयजल योजना चालू नहीं हो सकी है। जनता का सवाल यही है कि अफसर कब चेतेंगे और उन्हें नगर पंचायत की पाइपलाइन से पानी कब मिलेगा।
करोड़ों रुपये खर्च करके पकड़िया नौगवां, पूरनपुर देहात और शेरपुरकलां के लिए पेयजल योजनाएं अलग-अलग वर्षों में बनाईं गईं लेकिन कोई एक योजना का भी संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा है। शेरपुरकलां की योजना संचालित होने का दावा जल निगम की अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार ने किया है लेकिन ग्रामीणों ने शनिवार को इस दावे को गलत ठहराया है। उनका कहाना है कि पूरी योजना बंद पड़ी है। किसी को पानी नहीं मिल रहा है जबकि शुक्रवार को जल निगम की अधिशासी अभियंता का कहना था कि गांव के सिर्फ एक हिस्से में पानी की आपूर्ति बंद है। पूरनपुर देहात की योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित होने की बात कहकर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया था।
पेयजल योजना चलाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत निभाए- अधिशासी अभियंता
पकड़िया नौगवां नगर पंचायत की योजना को लेकर जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने कहा कि इसे चलाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। उन्होंने कहा कि 2014-15 में योजना पर काम शुरू हुआ। योजना 30 जून 2019 को पूरी हुई और 23 नवंबर 2019 को ही ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई। अब पकड़िया नौगवां नगर पंचायत बन गई है और जल निगम के पास योजना के संचालन और रखरखाव के लिए कोई तंत्र नहीं है। अब अगर इस योजना को संचालित करना है तो नगर पंचायत के मौजूदा प्रशासन को आगे आना पड़ेगा।
विज्ञापन
योजना को ठीक करने के लिए इस्टीमेट तो दे जल निगम
अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं हैं लेकिन नगर पंचायत के पास तकनीकी स्टाफ नहीं है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता अपने अभियंताओं के जरिए योजना को चलाने के लिए जो काम जरूरी हैं, उन्हें कराने के लिए इस्टीमेट बनवाकर दें। नगर पंचायत रुपये देगी ताकि काम हो सके । पेयजल योजना का संचालन हो सके।